फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8600 के सापेक्ष 9143 लोगों को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
8600 के सापेक्ष 9143 लोगों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष के 5671 और 45 से ऊपर के 3472 ने लगवाया टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 18 से 44 वर्ष तक के 5671 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 3472 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 8600 रखा गया था। इसके सापेक्ष 9143 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 4100 रखा गया था। इसके सापेक्ष 5671 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 600 के सापेक्ष 704, पीएचसी पौली में 300 के सापेक्ष 334, सीएचसी नाथनगर में 200 के सापेक्ष 400, सीएचसी सांथा में 600 के सापेक्ष 581, सीएचसी सेमरियावां में 800 के सापेक्ष 1070, सीएचसी मेंहदावल में 600 के सापेक्ष 800, सीएचसी हैंसर में 600 के सापेक्ष 654, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 250, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 128, पीएचसी बघौली में 200 के सापेक्ष 640, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 100 के सापेक्ष 110 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 4500 लोगों के सापेक्ष 3472 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 100 के सापेक्ष 140 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 600 के सापेक्ष 657, पीएचसी पौली में 200 के सापेक्ष 120, सीएचसी नाथनगर में 300 के सापेक्ष 330, सीएचसी सांथा में 400 के सापेक्ष 291, सीएचसी सेमरियावां में 600 के सापेक्ष 510, सीएचसी मेंहदावल में 600 के सापेक्ष 410, सीएचसी हैंसर में 1200 के सापेक्ष 484, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 80, पीएचसी बघौली में 300 के सापेक्ष 390 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 100 के सापेक्ष 60 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें