11 परीक्षा केंद्रों पर शामिल हुए 1914 परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा शनिवार को 11 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में 877 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 1914 परीक्षार्थी शामिल हुए। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।
जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में कक्षा छह में प्रवेश के लिए जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बने थे। इसमें नेशनल इंटर कॉलेज मूडाडीहाबेग, जगद्गुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल में दो केंद्र, वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज बखिरा, एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद, रामकृष्ण परमहंस इंटर कॉलेज मुखलिसपुर, कृषक औद्योगिक पाल इंटर कॉलेज हरिहरपुर, द्वाबा विकास इंटर कॉलेज धनघटा, आदर्श इंटर कॉलेज कुसुरूखुर्द, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बेलहर कलां, श्रीनगेश्वर इंटर कॉलेज कैथवलिया और आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार को केंद्र बनाया गया था।
इन केंद्रों से संबंधित ब्लॉकों के कुल 2791 परीक्षार्थी नामांकित थे। परीक्षा 11:30 बजे से डेढ़ बजे तक आयोजित हुई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों की भीड़ रही।
नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आनंद कुमार मिश्र ने बताया कि कुल 2791 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 877 ने परीक्षा छोड़ दी है। 1914 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। सभी केंद्रों पर प्रशासन के जरिए मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है।