फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 86 आवेदन क्षतिपूर्ति भुगतान के लिए स्वीकृत पाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एडीएम वित्त व राजस्व जय प्रकाश की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें बताया कि गया 86 आवेदन क्षतिपूर्ति भुगतान के लिए स्वीकृत पाए गए हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत यूनिवर्सल सोम्पो एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी फसल बीमा का कार्य देख रही है। रबी फसल अंतर्गत नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए जनपद में अब तक 121 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। इसमें से बीमा कंपनी द्वारा अब तक मात्र आठ आवेदन का निस्तारण किया जाना शेष है। कुल 86 आवेदन क्षतिपूर्ति भुगतान हेतु स्वीकृत पाए गए हैं।
एडीएम ने निर्देशित किया कि अवशेष आठ आवेदनों का भी यथाशीघ्र निस्तारण कर लिया जाए। बैठक में उपस्थित अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि सभी बैंकों में बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर अंकित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी यदि किसी किसान को अपनी फसल क्षतिपूर्ति का दावा प्रस्तुत करना है तो नुकसान के 72 घंटे में बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं और जलवायु संबंधी आपदाओं से होने वाली फसल क्षति से कृषक परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन


बैठक में उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव, अग्रणी जिला प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें