फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोनी बफर गोदाम से 823.916 मीट्रिक टन यूरिया गायब

Fri, 29 Sep 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पीसीएफ के कोनी स्थित बफर गोदाम में अनुदानित 823.916 मीट्रिक टन यूरिया जांच में गायब मिली है। अनुदानित यूरिया किसानों में वितरित न करके कालाबाजारी कर दी गई। इतना ही नहीं, प्वाइंट ऑफ सेल मशीन से यूरिया नहीं बांटी गई। जांच में पीसीएफ बफर गोदाम के भंडार नायक दोषी पाए गए। डीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी ने भंडार नायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के लिए कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर उर्वरक के भौतिक सत्यापन के लिए टीम गठित की गई। टीम में जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, एआर कोआपरेटिव हरि प्रसाद और नायब तहसीलदार ने 23 सितंबर को पीसीएफ गोदाम कोनी में भंडारित उर्वरक का भौतिक सत्यापन किया। सत्यापन के संदर्भ में जिला कृषि अधिकारी ने जिला प्रबंधक पीसीएफ को भी पत्र के जरिए अवगत करा दिया था। जांच के दौरान पीसीएफ के भंडार नायक राम सजीवन भी मौजूद रहे।
भौतिक सत्यापन की कार्रवाई में आईएफएमएस के अनुसार, पीसीएफ बफर गोदाम में 1911.915 मीट्रिक टन यूरिया होनी चाहिए थी। जबकि मौके पर 1087.984 मीट्रिक टन यूरिया ही पाई गई। इस प्रकार स्टाॅक में 823.916 मैट्रिक टन यूरिया कम मिली। इसकी जानकारी पीसीएफ के प्रबंधक को भी दे दी गई है। जांच में बिना प्वाइंट ऑफ सेल मशीन के उर्वरक की बिक्री होनी पाई गई। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि जाहिर है कि किसानों को उर्वरक खरीद की रसीद भी नहीं दी गई है। इससे स्पष्ट है कि अनुदानित यूरिया काे किसानों में वितरित न कर उसकी कालाबाजारी की गई है। जांच में भंडार नायक पर उर्वरक की कालाबाजारी करने का आरोप साबित होने के चलते जिला कृषि अधिकारी ने भंडार नायक राम सजीवन के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

इंसेट
किसानों में उर्वरक का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ कराए जाने का निर्देश दिया गया है। उसी क्रम में कोनी स्थित बफर गोदाम की जांच टीम गठित करके कराई गई। जांच में 823.916 मीट्रिक टन यूरिया गायब मिली। दोषी पाए गए भंडार नायक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। -महेंद्र सिंह तंवर,डीएम
इंसेट
जिला कृषि अधिकारी की ओर से जो तहरीर दी गई है, उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किए जाने का निर्देश कोतवाल को दिया गया है। पूरे प्रकरण की पुलिस निष्पक्ष तरीके से विवेचना करेगी। इसमें जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें