फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रही भाजपा : रमापति

Fri, 03 Aug 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धर्मसिंहवा में सहभोज में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। भारत आज विश्व के पटल पर श्रेष्ठ देश के रूप में उभर कर आया है। पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक कुशलता की तारीफ कर रहा है। भारत विश्व की पांचवीं ताकत के रूप में उभरा है। यह सब इसलिए संभव हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय निर्माण के लिए बनी है और केंद्र सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन


ये बातें पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने धर्मसिंहवा बाजार में आयोजित सहभोज कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा विश्व के लोग भारत को विपन्न देश के रूप में जानते थे, लेकिन जब से केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनी, लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र तिवारी व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र पांडेय ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश सिंह, अशोक सिंह, रामदेव यादव, अवध राज शुक्ला, विपिन वर्मा, आलोक राय, आशीष त्रिपाठी, नरेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र नाथ दुबे, हिमांशु उपाध्याय, बेचन मोदनवाल, राजू पांडेय, बालमुकुंद पांडेय, शालिग्राम चौधरी, राममिलन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें