फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण के लिए खुदवा दें गड्ढे

Thu, 02 Aug 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम भूपेंद्र एस. चौधरी ने मुख्यमंत्री समग्र ग्राम्य, सांसद आदर्श ग्राम तथा अंत्योदय समग्र ग्राम का निरीक्षण कर रिपोर्ट वेबसाइट पर दर्ज कराने की हिदायत दी।

 

उन्होंने निरीक्षण रिपोर्ट के साथ स्थलीय फोटो भी फीड करने को कहा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में आठ समग्र ग्राम चयनित हैं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को 362881 पौधरोपण का लक्ष्य हैै। लक्ष्य के अनुसार गड्ढे खुदवा दें। कार्यस्थल की सूचना वेबसाइट पर फीड कर दें। सुनिश्चित करें कि 15 अगस्त को लक्ष्य पूरा हो जाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुल 76 विकास योजनाओं में जून में 37 कार्यक्रमों में ए, 10 में बी, पांच में सी तथा 12-12 कार्यक्रमों में डी और निल की स्थिति है। उन्होंने निर्देश दिया कि डी श्रेणी में स्वास्थ्य, पेंशन योजना, पाइप लाइन पेयजल योजना, नई सड़क का निर्माण, सेतु, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, वर्मी कंपोस्ट, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण एवं शहरी), कुपोषण मुक्त ग्राम तथा 50 लाख से ऊपर धनराशि की निर्माण योजनाओं के विभाग शामिल है। इन्हें सुधार करने की आवश्यकता है।

 

डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के आठ कार्यक्रमों वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, अंत्योदय कार्ड, पात्र गृहस्थी कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना में पात्र लाभार्थी का चयन प्रत्येक ग्राम एवं नगर निकाय के वार्ड में किया जा रहा है।

इनका आवेदन पत्र वेबसाइट पर फीड कराने के लिए 10 अगस्त अंतिम तिथि है। उन्होंने कहा कि 11 से 15 अगस्त तक प्रत्येक ग्राम एवं वार्ड में सूची प्रदर्शित की जाएगी ताकि इस पर आपत्तियां की जा सकें। आपत्तियों का निस्तारण करके लाभार्थी सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
 

डीएम ने एक्सईएन जल निगम तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को सभी हैंडपंपों का हर सप्ताह क्लोरिनेशन कराने का निर्देश दिया। साथ ही नियमित रूप से पानी की जांच कराने को कहा। बैठक में सीडीओ हाकिम सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी टी.रंगराजन, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नागेंद्र सिंह, पीडी प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें