संतकबीरनगर। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बिजली मूल्यों में वृद्धि की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल के नाम संबोधित नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया।
जिलाध्यक्ष रामानंद गोंड ने कहा कि प्रदेश का किसान अपनी समस्याओं को लेकर चिंताग्रस्त होता चला जा रहा है। वर्तमान सरकार से अपेक्षा थी कि किसानों की स्थिति सुधारने के लिए कोई प्रभावी कदम उठाएगी। वास्तविक धरातल पर किसान ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के बढ़े हुए बिजली मूल्य को सरकार तत्काल वापस ले। आलू, धान, गन्ना आदि फसलों का उचित समर्थन मूल्य निर्धारित किया जाए, जिससे किसान राहत का अनुभव कर सके। फसल बीमा योजना की धाराओं पर पुर्नविचार किया जाए, जिससे लघु और सीमांत किसान भी उसका लाभ पा सके। शीतगृह भंडारण दर पर पुर्नविचार किया जाए। जनपद की बंद चीनी मिल को चलाया जाए।
जिले के औद्योगिक क्षेत्र की बंद पड़ी मिलों एवं फैक्ट्रियों को अविलंब चलाया जाए। छुट्टा एवं जंगली पशुओं को अविलंब पकड़वाकर जिले के बाहर जंगलों में छोड़ा जाए, जिससे किसानों की फसल सुरक्षित रह सके। इसके साथ ही नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान गंगा सिंह सैथवार, इलियास अंसारी, बाल ङ्क्षसह, बाबूलाल कन्नौजिया, रामानंद कन्नौजिया, रशीद अहमद, अजय सिंह सैथवार, चंद्रभान सिंह सैथवार, विजय सिंह, जेपी सिंह सैथवार आदि थे।