फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाश में जुटे गोताखोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी के किनारे मिले कपड़े और मोबाइल
विज्ञापन

बेटे की सलामती के लिए घर वाले कर रहे दुआ

हैंसर(संतकबीरनगर)।
सावन के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक के लिए जल भरने घाघरा के बिडहर घाट गया कांवड़िया नहाते वक्त नदी में डूब गया। साथियों की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुट गई। हालांकि शाम तक युवक का कुछ भी पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन

एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के बिधियानी निवासी 25 वर्षीय संजय विश्वकर्मा अपने दो अन्य साथियों के साथ रविवार रात घाघरा में जल भरने गया था। उसके साथ गए लोगों का कहना है कि संजय स्नान करने के लिए नदी में उतरा और वापस नहीं लौटा। साथियों की खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं लौटा तो सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस रात से ही युवक की तलाश कराने में जुट गई। नदी के किनारे संजय के कपड़े और मोबाइल मिला। बातचीत में संजय के परिवार के लोगों ने मोबाइल संजय का होने की पुष्टि की। घटना की सूचना पर एएसपी भी मौके पर पहुंचे और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। संजय के घर वाले तमाम तरह की आशंका से सहमे हुए हैं और बेटे की सलामती के लिए घर वाले ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें