फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 करोड़ की 24 परियोजनाओं का लोकार्पण                  

Mon, 19 Dec 2016 11:36 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
सेतु निगम के अध्यक्ष ने 24 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में जब से समाजवादी की सरकार आई है तब से विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। यह महात्मा कबीर की धरती है उनसे से बड़ा कोई समाजवादी नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


 ये बातें सेतु निगम के चेयरमैन और मेंहदावल के विधायक लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को लाभांवित करते हुए कहीं। इस दौरान उन्होंने जनपद में 80 करोड़ की 24 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए काम किया है। पहले समाजवादी पेंशन की धनराशि 500 रुपये थी, अब इसे 7010 रुपये कर दिया गया है।

 पुरानी सरकारों में खाद के लिए किसानों को लाठी खानी पड़ती थी, लेकिन जबसे समाजवादी सरकार आई है तब से खाद और बीज की उपलब्धता बराबर बनी हुई है। समाजवादी आयोडीन नमक सरकार ने जनसामान्य को उपलब्ध करा कर समाज के गरीब तबकों को रोग मुक्त बनाकर आयोडीन और आयरन उपलब्ध करा कर समाज के लोगों की सुरक्षा की है। ऐसा कार्य किसी सरकार ने नहीं किया। 
विज्ञापन


सीएम ने गरीब रिक्शा चालकों के लिए ई-रिक्शा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। इसी परिप्रेक्ष्य में जनपद के 85 रिक्शा चालकों को आज ई-रिक्शा दिया जा रहा है। जिससे वे अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। डीएम सुरेश कुमार ने कहा कि जनपद में जो विभिन्न योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उसका लोकार्पण तथा संचालित योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित कराए जाने के लिए जनपद में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिले। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, एसपी हीरालाल, सीडीओ लालजी यादव, विधायक अलगू प्रसाद चौहान, सपा नेता सुबोध चंद यादव, जिलाध्यक्ष रामनारायण यादव, महासचिव जावेद खान आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, एडीएम एस एन शुक्ल, डीडीओ रमेश चंद्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय अाद‌ि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें