विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण एवं बकाया बिल वसूली के लिए सोमवार को विद्युत विभाग ने बखिरा व धनघटा में कैंप आयोजित किया। इस कैंप में साढ़े आठ लाख रुपये बिल के बकाया की वसूली की गई। इस दौरान उपभोक्ता अपने बिलों को ठीक कराने के लिए परेशान दिखे।
30 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए। बखिरा, अमरडोभा, लेडुवा-महुवा में 45 लोगों के कनेक्शन अधिक बकाया होने से काटा गया। बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार बखिरा के कैंप में छह लाख की वसूली की गई।
उपखंड अधिकारी परवेज ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिजली के अधिक घंटे उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा यह पूरी कवायद की जा रही है। उपभोक्ता यदि बकाया राजस्व जमा करने व बिजली चोरी को रोकने में ईमानदारी से सहयोग करें तो शासनादेश के अनुसार बखिरा क्षेत्र को 20 घंटे की बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। कहा कि उपभाक्ताओं को बिजली के बिल में किसी भी प्रकार की शिकायत हो तो तत्काल विभागीय कर्मियों से मिलकर समाधान करा लें। विभाग उपभोक्ताओं की सेवा के लिए सदैव तत्पर है।
अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि कैंप के दौरान 45 बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। इसके साथ ही खराब मीटर की शिकायत पर 30 लोगों के मीटर भी बदले गए। कैम्प में मौजूद अन्य कर्मचारियों में सहायक अभियंता परवेज अख्तर,डीडी शर्मा, अवर अभियंता डीएन मिश्रा, वीरेंद्र शुक्ला,अशोक विश्वकर्मा, बड़े बाबू रामानंद यादव, चंद्रिका यादव, प्रभुनाथ गुप्ता, मो गुफरान, अनिल श्रीवास्तव, विजय कुमार, बागेश्वरी सिंह रहे।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के नाथनगर और धनघटा चौराहे पर विजली विभाग द्वारा लगाये गये कैंप में दो लाख पचास हजार रुपये की वसूली की गई। तथा दर्जनों विद्युत उपभोक्ताओं के त्रुटिपूर्ण बिल को ठीक किया गया। विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर के अवर अभियंता एसडी प्रताप ने बताया कि नाथनगर सीएचसी के बगल में बकाया विद्युत विल वसूली के लिए कैंप का आयोजन किया गया था। जहां दर्जन भर से ज्यादा लोगों के त्रुटिपूर्ण बिल को ठीक किया गया। कैम्प में बीएन उपाध्याय, रमाकांत मौर्य, शंभू, सुभाष, रामसेवक, प्रहलाद व बिजली कर्मी मौजूद रहे।