जीआरपी ने मथुरा-छपरा अप एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी से बुधवार को एक व्यक्ति को सात किलोग्राम चांदी के साथ बस्ती रेलवे स्टेशन पर पकड़ा।
व्यक्ति चांदी के संबंध में कागजात नहीं दिखा पाया तो जीआरपी ने वाणिज्य कर अधिकारियों को सूचना दी।
सूचना पर वाणिज्य कर के अधिकारी जीआरपी थाना बस्ती पहुंचे। जांच पड़ताल की तो टैक्स चोरी का मामला सामने आया। वाणिज्य कर अफसरों ने आरोपी पर 72640 रुपये का जुर्माना लगाया।
जीआरपी चौकी खलीलाबाद के प्रभारी आर के पांडेय अपने सहयोगी सिपाही रामबली साहनी के साथ बुधवार को स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि मथुरा-छपरा अप एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में एक व्यक्ति अवैध वस्तु लेकर यात्रा कर रहा है। ट्रेन खलीलाबाद स्टेशन पर रुकी तो चौकी इंचार्ज ने चेकिंग शुरू की और ट्रेन आगे बढ़ गई। ट्रेन बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ थाने के प्रभारी राकेश शुक्ला को मामले की जानकारी दी। फिर चौकी इंचार्ज जीआरपी और आरपीएफ थाना प्रभारी चेकिंग में लग गए।
कोच संख्या एस दो की सीट नंबर 58 पर बैठे व्यक्ति के बैग की तलाशी में चांदी बरामद हुई।
जीआरपी थाना बस्ती के प्रभारी तरुण पांडेय ने बताया कि बरामद चांदी की तौल कराने पर वजन सात किलोग्राम निकला। इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये थी। चांदी के संबंध में कागजात मांगने पर व्यक्ति नहीं दिखा पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम चंद्र प्रकाश पुत्र प्रीतम सिंह निवासी भुदेश्वर थाना गोविंद नगर जिला मथुरा बताया। वह गोरखपुर से चांदी लेकर मथुरा जा रहा था।
वह कूरियर का काम करता है। टैक्स चोरी का मामला प्रतीत होने पर तत्काल एसपी जीआरपी और वाणिज्य कर के अधिकारियों को सूचना दी। असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर बस्ती मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जांच के बाद 72640 रुपये टैक्स चोरी का मामला बताते हुए जुर्माना लगाया। जुर्माने की धनराशि जमा करने के बाद पकड़े गए चंद्रकाश को छोड़ दिया गया। एसपी जीआरपी गोरखपुर सत्यार्थ अनिरुद्घ पंकज ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वह ट्रेेनों में संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की चेकिंग करें। सूचना तंत्र को मजबूत करके ट्रेनों के जरिए अवैध वस्तुओं की तस्करी करने वालों पर नकेल कसें।
टैक्स चोरी का मामला निकला, वाणिज्य कर अफसरों ने आरोपी पर लगाया जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जीआरपी ने मथुरा-छपरा अप एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी से बुधवार को एक व्यक्ति को सात किलोग्राम चांदी के साथ बस्ती रेलवे स्टेशन पर पकड़ा। व्यक्ति चांदी के संबंध में कागजात नहीं दिखा पाया तो जीआरपी ने वाणिज्य कर अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर वाणिज्य कर के अधिकारी जीआरपी थाना बस्ती पहुंचे। जांच पड़ताल की तो टैक्स चोरी का मामला सामने आया। वाणिज्य कर अफसरों ने आरोपी पर 72640 रुपये का जुर्माना लगाया।
जीआरपी चौकी खलीलाबाद के प्रभारी आर के पांडेय अपने सहयोगी सिपाही रामबली साहनी के साथ बुधवार को स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि मथुरा-छपरा अप एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में एक व्यक्ति अवैध वस्तु लेकर यात्रा कर रहा है। ट्रेन खलीलाबाद स्टेशन पर रुकी तो चौकी इंचार्ज ने चेकिंग शुरू की और ट्रेन आगे बढ़ गई। ट्रेन बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ थाने के प्रभारी राकेश शुक्ला को मामले की जानकारी दी। फिर चौकी इंचार्ज जीआरपी और आरपीएफ थाना प्रभारी चेकिंग में लग गए।
कोच संख्या एस दो की सीट नंबर 58 पर बैठे व्यक्ति के बैग की तलाशी में चांदी बरामद हुई। जीआरपी थाना बस्ती के प्रभारी तरुण पांडेय ने बताया कि बरामद चांदी की तौल कराने पर वजन सात किलोग्राम निकला। इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये थी। चांदी के संबंध में कागजात मांगने पर व्यक्ति नहीं दिखा पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम चंद्र प्रकाश पुत्र प्रीतम सिंह निवासी भुदेश्वर थाना गोविंद नगर जिला मथुरा बताया। वह गोरखपुर से चांदी लेकर मथुरा जा रहा था। वह कूरियर का काम करता है। टैक्स चोरी का मामला प्रतीत होने पर तत्काल एसपी जीआरपी और वाणिज्य कर के अधिकारियों को सूचना दी। असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर बस्ती मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जांच के बाद 72640 रुपये टैक्स चोरी का मामला बताते हुए जुर्माना लगाया। जुर्माने की धनराशि जमा करने के बाद पकड़े गए चंद्रकाश को छोड़ दिया गया। एसपी जीआरपी गोरखपुर सत्यार्थ अनिरुद्घ पंकज ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वह ट्रेेनों में संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की चेकिंग करें। सूचना तंत्र को मजबूत करके ट्रेनों के जरिए अवैध वस्तुओं की तस्करी करने वालों पर नकेल कसें।