फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति पूर्वक माहौल में परसा में 79.05 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
शांति पूर्वक माहौल में परसा में 79.05 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड पौली के परसा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण माहौल में 79.05 प्रतिशत मतदान हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रही। शाम को सुरक्षित सील पेटिका को स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया।
विज्ञापन

रिटर्निग अफसर संतोष कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत परसा में प्रधान पद की उम्मीदवार की मौत होने की वजह से 15 अप्रैल को मतदान स्थगित हो गया था। आयोग के निर्देशानुसार बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। कुल 1334 मतदाताओं में से 1057 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परसा में मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही। मतपेटिका को सुरक्षित सील कराकर स्ट्राग रूम में जमा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें