फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...हां मैं चौकीदार हूं

विज्ञापन
social media
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कांग्रेस के चौकीदार चोर है की काट के लिए भाजपा ने मै हूं चौकीदार अभियान शुरू किया है। इसका असर जिले के भाजपा नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी दिख रहा है। सांसद, विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष समेत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के प्रोफाइल में नाम परिवर्तन करते हुए पहले चौकीदार शब्द जोड़ दिया है।
विज्ञापन


सांसद शरद त्रिपाठी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नाम से पहले चौकीदार शब्द जोड़ने के बाद लिखा है कि मैं झूठ के कपाल पर सत्य का प्रहार हूं, मैं सरहदों के हौसलों के साथ एक हुंकार हूं, हां मैं भी चौकीदार हूं। इसके अलावा विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा सहित कई नेताओं ने अपने प्रोफाइल में चौकीदार शब्द जोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें