फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमरियावां का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के सहयोग से वापस मिली जमीन
विज्ञापन

गंगैचा गांव में मंदबुद्धि व्यक्ति से लिया गया बैनामा वापस कराया
गांव के लोगों ने सामाजिक दबाव बनाया, बैनामा की रकम भी जुटाकर दी
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरियावां। ग्राम पंचायत गंगैचा में एक मंदबुद्धि व गरीब व्यक्ति की दो बीघा जमीन का बैनामा वापस कराया गया। पहले इस जमीन को सगे रिश्तेदार ने बहला फुसलाकर अपने नाम बैनामा करा लिया था। इसकी जानकारी होने पर गांव वालों ने सामाजिक दबाव बनाया। चंदा जुटाकर उस व्यक्ति से दोबारा बैनामा लिया गया।
विज्ञापन

ग्राम गंगैचा निवासी 65 वर्षीय इम्तियाज अहमद मंदबुद्धि है। परिवार में पत्नी और एक लड़की के अलावा लड़की के दो बच्चे हैं। इम्तियाज के पास दो बीघा जमीन है जिस पर खेती कर परिवार का भरण-पोषण होता है। ग्राम प्रधान रियाज अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य जाफर हुसैन और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सजीवन ने बताया कि इम्तियाज के सगे रिश्तेदार ने बहला-फुसलाकर उसकी पूरी संपत्ति का बैनामा पांच जून को अपने नाम करा लिया था। इसका खारिज दाखिल भी हो गया था। बैनामा की खबर इम्तियाज की पत्नी फातिमा खातून और उसकी बेटी को लगी तो वे पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों के पास फरियाद लेकर गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गांव के लोगों ने इस मामले में बैनामा लेने वाले रिश्तेदार को दोषी मानते हुए उस पर सामाजिक रूप से दबाव बनाना शुरू किया। पंचायत में वह जमीन वापस बैनामा करने के लिए तैयार हुआ। गांव वालों ने बैनामा में लगने वाली राशि आपस में चंदा से एकत्रित की और इम्तियाज की जमीन बैनामा के जरिए वापस मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें