खुशबू यादव चैंपियन और जूली बनीं उप चैंपियन
फोटो
राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
भाला क्षेपण, कुर्सी दौड़, गोला क्षेपण, लंबी कूद, ऊंची कूद, चक्र क्षेपण और दौड़ की हुई प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का समापन बुधवा को हुआ। दो दिनों तक चले भाला क्षेपण, कुर्सी दौड़, गोला क्षेपण, लंबी कूद, ऊंची कूद, चक्र क्षेपण और दौड़ प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर छात्रा खुशबू यादव चैंपियन बनीं, जबकि जूली उप चैंपियन घोषित हुई।
प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र प्रताप शाही ने बताया कि गोला क्षेपण में निधि राय प्रथम, सरिता राय द्वितीय, प्रतिभा मौर्य और जूली संयुक्त रूप से तीसरे पर रही। लंबी कूद में खुशबू यादव प्रथम, नीतू द्वितीय और निधि राय तृतीय रहीं। ऊंची कूद में खुशबू यादव प्रथम, प्रतिभा मौर्य द्वितीय, सुरभी और नीतू संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। चक्र क्षेपण में जुली प्रथम, सरिता राय द्वितीय और निधि राय तीसरे पर रही। भाला क्षेपण में जूली प्रथम, खुशबू यादव द्वितीय, राजमति और प्रतिभा संयुक्त रूप से तीसरे पर रही। कुर्सी दौड़ में खुशबू यादव प्रथम, नीतू द्वितीय और निधि राय तीसरे पर रही। 200 मीटर दौड़ में खुशबू यादव प्रथम, नीतू द्वितीय और अर्चना तीसरे पर रही। 100 मीटर दौड़ में खुशबू यादव प्रथम, अर्चना द्वितीय और निधि तृतीय स्थान पर रही। जबकि 400 मीटर दौड में खुशबू यादव प्रथम, रजनी यादव द्वितीय और अर्चना तीसरे पर रही। प्राचार्य ने बताया कि विजयी प्रतिभागियो को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ अखंड प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, विद्याधर मिश्र, डॉ पुष्पलता गुप्त, डॉ आशाराम, डॉ प्रीति सिंह, डॉ संतोष कुुमार चंद, नीलम श्रीवास्तव, शनि कुमार, सुनीता सिंह, छत्रधारी, रामकेवल समेत अन्य मौजूद रहे।