फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव पर आज होगा मतदान, तैयारी पूरी
विज्ञापन

खलीलाबाद ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ 60 सदस्यों ने दिया है शपथ पत्र
कोर्ट में लंबित है ब्लॉक प्रमुख पद का मामला, परिणाम की नहीं होगी घोषणा
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के ब्लॉक प्रमुख मनोज राय के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बृहस्पतिवार को चर्चा व मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी की ली है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में कुल 102 क्षेत्र पंचायत सदस्य है। एक अक्तूबर को 60 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम भूपेंद्र एस चौधरी को शपथ पत्र देकर प्रमुख के खिलाफ अविश्वास जताया था। इस मामले में बृहस्पतिवार को खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व जरूरत पड़ने पर मत विभाजन होना है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की। यह तय हुआ कि परिसर में बैरिकेडिंग कराकर अनावश्यक भीड़ रोकी जाएगी। खलीलाबाद के एसडीएम एसपी सिंह ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। एक बजे तक औपचारिकता पूरी कराई जाएगी। यदि कोरम पूरा हुआ तो मतविभाजन कराया जाएगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व मत विभाजन कराया जाएगा। मतगणना भी होगी, लेकिन परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। क्योंकि मामला कोर्ट में लंबित है। 31 अक्तूबर को सुनवाई है। जैसे कोर्ट का आदेश आएगा, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें