बदहाल आंगनबाड़ी केंद्र का भवन।
- फोटो : अमर उजाला
रोसया। विकास खंड पौली के गोविंदगंज में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण हुए तीन साल से अधिक का समय होने वाला है, लेकिन केंद्र का संचालन शुुरु नही हुआ। गांव के लोगो का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कभी इस केंद्र पर आई ही नही जिससे इसका ताला ही नही खुल सका।
समसुदीन, अलीअहम, बुद्धिराम, धनईराम, कंतु और केवल आदि का कहना है कि उनके गांव में आंगनबाड़ी केंद्र तो है, लेकिन वह कब और कहा से संचालित होता है। इसकी जानकारी गांव के लोगों को नही है। गाव वालो का कहना है कि जूनियर हाई स्कूल के बगल में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण वर्ष 2013 में ही हुआ। केंद्र बनकर तैयार हुआ, लेकिन उसका ताला आज तक खुला नही है। गांव के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जो उनके गांव में कार्यरत है, वह कभी यहां आई ही नहीं और न ही कोई अधिकारी जांच करने पहुंचा। जिससे इस गांव का आगनबाड़ी केंद्र केवल कागज में संचालित होता है। इस संबध में पूछे जाने पर प्रभारी सीडीपीओ शकुंतला ने कहा कि गोविंदगंज में आंगनबाड़ी भवन में कार्य न किए जाने की जानकारी उन्हें नहीं है। पता कर कार्रवाई करेंगे।