खडडा/नेबुआ रायगंज। तहसील क्षेत्र के नेबुआ रायगंज और देवगांव की संयुक्त खलिहान की जमीन पर अतिक्रमण को एसडीएम ने हटवाया। उन्होंने यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर किया गया। बुधवार को एसडीएम अरविंद कुमार राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ इस गांव में पहुंचे।
दोनो गांव के संयुक्त खलिहान का सीमांकन करते हुए भूमि पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया।एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार ने बताया कि खलिहान की जमीन से अवैध कब्जा हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश मिला था। इसके अनुपालन में अवैध कब्जा खाली करवा दिया गया।