फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज ने रैली को रवाना किया

विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में कनेक्टिंग टू सर्व कार्यक्रम के तहत जिला जज उमेश चंद्र शर्मा ने न्यायालय परिसर से पैरा लीगल वालंटियरों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिला जज ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक सेवा दिवस मनाया जा रहा है, जो नौ से 18 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण के वालंटियर घर घर जाकर न्याय के लिए लोगों को बताएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शैलेंद्र यादव ने बताया कि धनघटा ,खलीलाबाद व मेंहदावल तहसीलों में टोली बनाकर लोगों को जागरूक करेंगे। उनके साथ पैनल वकील भी रहेंगे। इस अवसर पर एफटीसी प्रथम प्रफुल्ल कमल, परिवार न्यायाधीश विनोद कुमार बरनवाल, सीजेएम दीप कांत मणि, सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय गोंड, जूनियर डिवीजन रणविजय सिंह, जेएम अभिषेक त्रिपाठी, शैलेंद्र यादव, जय प्रकाश यादव, बृजेश कुमार, दीपक, विशाल श्रीवास्तव, प्रभाकर मिश्र, प्रदीप, सिद्धांत, संतोष यादव, नरेंद्र पांडेय, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें