बाघनगर। गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए डीएम मारकंडेय शाही द्वारा नामित सेमरियावां ब्लॉक के ब्रांड अंबेसडर सेहुड़ा निवासी अफजाल अहमद ने स्वच्छ प्रदेश स्वस्थ प्रदेश जागरूकता अभियान के तहत गांव में झाडू़ लगाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। गांव वालों को अपने घर के आसपास साफ सफाई बनाए रखने व खुले में शौच न करने की अपील की।
सेमरियावां ब्लॉक अंबेसडर अफजाल अहमद ने कहा कि गांव को स्वच्छ व साफ सुथरा बनाने के लिए लोगों को अपने आस पास साफ-सफाई रखनी चाहिए। स्वच्छ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। सफाई स्वस्थ जीवन के लिए बेहद जरूरी है। बताया कि सेहुड़ा गांव में हर परिवार में शौचालय बनाया गया है। सेहुड़ा गांव खुले से शौच मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि गंदगी ही सभी गंभीर बीमारियों की जड़ है। मानव के आस पास फैली गंदगी से कई घातक बीमारियां हो सकती है। स्वयं साफ सफाई रखें और साथ ही दूसरों को स्वच्छ रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए संकल्प दिलवाया। इस दौरान राम छैल, प्रमोद कुमार, गंगाराम, चंद्र शेखर, मसीहुद्दीन, पैयंबर, राज कपूर, डॉक्टर अदील, अर्ब्दुरब, अतीकुर्रहमान, शब्बीर अहमद, राज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।