फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में महिला ने बच्ची को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आनंद विहार से सहरसा जा रही आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में एक महिला ने बच्ची का जन्म दिया। जीआरपी ने खलीलाबाद स्टेशन पर प्रसूता और बच्ची को उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों स्वस्थ बताए गए हैं।
विज्ञापन

कटिहार, बिहार के डहरी गांव के शब्बीर ऋषि अपनी गर्भवती पत्नी वीरमा व साले नज्जुर ऋषि के साथ आनंद विहार- सहरसा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सफर कर रहे थे। शब्बीर दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते है। ट्रेन बस्ती और खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची थी कि उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी। घरवालों ने इसकी सूचना रेलवे प्रशासन को दी लेकिन महिला ने खलीलाबाद स्टेशन पहुंचने से पहले ही बच्ची को जन्म दिया। बोगी में बैठी अन्य महिलाएं भी जुट गई और मददगार बनी। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के सिपाहियों ने महिला और परिवार वालों को ट्रेन से नीचे उतरवाया और एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। शब्बीर ने बताया कि चार महीने पहले वह गांव से पत्नी को लेकर दिल्ली गए थे। पत्नी के गर्भवती होने की वजह से ही गांव लौट रहे थे। शाम को अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया और ट्रेन से घर को रवाना हो गए। रेलवे के पीआरओ सीपी चौहान ने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान यदि किसी यात्री को स्वास्थ्य संबंधी किसी तरह की तकलीफ होती है तो सूचना के बाद अगले स्टेेशन पर उसे चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें