फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन किया 5

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेंहदावल (संतकबीरनगर) । थरौली ग्राम पंचायत के धर्मपुरपैता के ग्रामीणों ने शनिवार को मेंहदावल कस्बे में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव के विकास में गोलमाल व उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस दौरान ग्रामीण थाने पर पहुंच गए और वहां पर एसओ को पत्रक देकर उत्पीड़न रोकने की मांग की।
विज्ञापन

थरौली ग्राम पंचायत के टोला धर्मपुरपैता के ग्रामीण व ग्राम पंचायत सदस्य मनसीरा देवी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र निषाद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मेंहदावल नगर में प्रर्दशन करते हुए कहा कि थरौली गांव में विकास कार्यों में बडे़ पैमाने पर अनियमितता व ग्राम पंचायत की खुली बैंठक न कराने के संदर्भ में शासन प्रशासन में शिकायती पत्र भेजा था, जिससे नाराज कुछ लोगों ने ग्रामीणों के विरुद्ध फर्जी केस दर्ज करा दिया। पुलिस गांव में जाकर बार-बार थाने पर बुलवाती है। सत्यता यह है कि कुछ लोग गांव में विकास कार्यों की अनदेखी कर रहें हैं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान थाने पर पहुंच कर पत्रक सौंपते हुए जांच की मांग की। इस दौरान दुबरा देवी, ज्ञानवती देवी, दीपचंद्र, रामचंदर, राजबहादुर, रीता, सरस्वती, माधुरी देवी, चंद्रज्योति, गिलासी देवी, धनावती, संगीता, इलाइची, श्रीधर समेत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें