फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सात लाख लोगों की जांच...1163 में कैंसर के लक्षण, 2405 का बीपी अनियंत्रित

Thu, 27 Mar 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जन आरोग्य मंदिर गिरधरपुर में एनसीडी स्क्रीनिंग करते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गैर संचारी रोग (एनसीडी) की रोकथाम के लिए एनसीडी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत जिले में 9.50 लाख लोगों की कवच ऐप के माध्य से स्क्रीनिंग होनी है।
विज्ञापन

अब तक जिले में सात लाख लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है। इसमें 1163 लोगों में कैंसर के लक्षण, 2405 लोग बीपी और 755 लोग शुगर के मरीज निकले हैं। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनसीसी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत आशा बहुओं की मदद से 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की शुगर, ब्लड प्रेशर और कैंसर की जांच कराई जा रही है।
जिले में 9.55 लाख का लक्ष्य दिया गया है इसमें से सात लाख लोगों का कवच ऐप पर पंजीकरण कराया गया जा चुका है। इनकी स्क्रीनिंग भी हाे चुकी है। यह कार्यक्रम एक जुलाई 2024 से 30 मार्च 2025 तक चलेगा।
विज्ञापन

विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार स्क्रीनिंग में हाई ब्लड प्रेशर के 2405, शुगर के 755, संभावित ब्रेस्ट कैंसर के 773, संभावित सर्वाइकल कैंसर के 251, मुंह के कैंसर के 139 लोग पीड़ित मिले हैं। इन सभी को संबंधित पीएचसी और सीएचसी पर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

चिकित्सकों की मानें तो काम की व्यस्तता और बदला खान पान लोगों को ब्लड प्रेशर के साथ शुगर का मरीज बना रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें