नई रेल लाइन के निर्माण को लेकर खलीलाबाद तहसील में किसानों के अभिलेख की जांच करते अधिकारी।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-बहराईच रेल मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले में मंगलवार को दूसरे दिन भी मुआवजा वितरण के लिए खलीलाबाद और मेंहदावल तहसील में शिविर लगाया गया। इस दौरान कुल 682 किसानों ने मुआवजे के लिए अपने-अपने अभिलेख जमा किए। दो दिनों में 1309 किसानों ने अभिलेख जमा किए है।
खलीलाबाद-बहराईच रेल मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। इसके लिए किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है। सोमवार को भी खलीलाबाद और मेंहदावल तहसील में शिविर लगाया गया था। जिसमें 627 किसानों ने अपने अभिलेख जमा किए थे। मंगलवार को फिर शिविर लगाया गया। जिसमे खलीलाबाद तहसील के चांदीडीहा के 115, गौरा के 11, बडहरा के 18, मदरहा के 16, परसोहिया के छह, सईबुजुर्ग के दो, सरैया के 23, देवापार के 31, मलोरना के 36, चौकी 83, खुरजहना के 52, मकदूमपुर के आठ किसानों ने अभिलेख जमा किए।
इसी तरह से मेंहदावल तहसील के 281 किसानों ने अभिलेख जमा किए। एडीएम जय प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को खलीलाबाद तहसील के 401 किसान और मेंहदावल तहसील के 281 किसानों ने अभिलेख जमा किए।