फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साइबर फ्राड के बढ़ रहे मामले, दो खातों से उड़ाए 68 हजार

Wed, 28 Jan 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। साइबर फ्राड के मामले बढ़ रहे हैं। मामूली चूक से लोग अपनी की कमाई गंवा रहे हैं। पुलिस के तमाम जागरूकता कार्यक्रम के बाद भी लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। सोमवार को दो पीड़ितों के खाते से साइबर अपराधियों ने रुपपे उड़ा दिए। साइबर हेल्प डेस्क थाना दुधारा पर पीड़िता के पति सत्यप्रकाश ने शिकायत दर्ज कराई। साइबर पुलिस ने त्वरित तकनीकी कार्रवाई सी और संबंधित पेमेंट गेटवे और बैंकों से पत्राचार किया। परिणामस्वरूप ठगी के 19,500 रुपये को पीड़िता के खाते में वापस हो गए।
विज्ञापन

इसी तरह पीड़ित निखिल कुमार निवासी वार्ड नंबर 9 गांधी नगर हरिहरपुर ने अपने क्रेडिट कार्ड से कम ब्याज दर पर लोन के लिए इंटरनेट पर सर्च किया। पीड़ित के पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह कस्टमर केयर से बोल रहा है। उसने एप लाॅगिन कराने के नाम पर फर्जी लिंक भेजी। पीड़ित ने लिंक पर अपने कार्ड से संबंधित डाटा व ओटीपी शेयर कर दिया। उसके खाते से 48,000 रुपये कट गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल थाना महुली ने ठगी के 48,000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए।
-
पूर्व में भी हो चुकी है धोखाधड़ी
पूर्व में भी तमाम लोगों के साथ धोखाधड़ी हो चुकी है। 21 जनवरी को कोतवाली क्षेत्र के नौरंगिया गांव के अनीश ओझा ने एक्सिस बैंक का एप लागिन करने के लिए इंटरनेट पर सर्च किया था। उनके नंबर पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कस्टमर केयर का बताया और उनसे एप लागिन कराने के लिए लिंक दी। उसके बाद उनके खाते से 1,48,904 रुपये कट गए। पुलिस ने 1,34,904 रुपये बैंक खाता में वापस कराए।
विज्ञापन

-
साइबर अपराध से बचाव का तरीका
-किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी अज्ञात खाते में रुपये ट्रांसफर न करें
-बैंक अधिकारी बनकर आने वाले संदिग्ध काल अथवा मैसेज पर भरोसा न करें
-किसी अज्ञात के भेजे गए लिंक, काल या संदेश पर बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें
-साइबर अपराध में सावधानी ही सुरक्षा है
- साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर फोन करें या नजदीकी थाना के साइबर सेल को सूचित करें
-
साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता सबसे जरूरी है। किसी अनजान काल पर अपना बैंक से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर अपराध होने की दशा में सबसे पहले 1930 नंबर पर फोन करें। साथ ही नजदीकी थाना के साइबर सेल अथवा साइबर थाना पर तत्काल संपर्क करें। -जय प्रकाश चौबे, प्रभारी साइबर क्राइम थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें