फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: 63 उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा अपना भवन

Sun, 12 Feb 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विकास खंड खलीलाबाद के शिवसरा गांव में बन रहा उप स्वास्थ्य केंद्र। संवाद
विज्ञापन
- प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण पर 30 लाख रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

- मार्च 2023 तक पूर्ण होगा निर्माण कार्य, वेलनेस सेंटर भी बनेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में किराए के भवन में चल रहे 63 उप स्वास्थ्य केंद्रों को अपना भवन मिलेगा। इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों के भवन निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों के साथ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी बनाए जाएंगे, जिससे एक ही जगह लोगों को जहां स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी वहीं शुगर, उच्च रक्तचाप आदि की जांच भी हो सकेगी।
जिले में नौ ब्लॉकों में वर्तमान में कुल 251 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहे हैं। इनमें से कुछ उप केंद्रों के भवन जर्जर हो गए हैं तो कई ऐसे हैं जो किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जो उप केंद्र किराए के भवन में चल रहे हैं, वहां पर न तो सुविधाएं उपलब्ध हैं और न ही समय से खुलते हैं। जिससे आस-पास के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। यही नहीं किराए को लेकर भी आए दिन तकरार होती रहती है।
अब शासन ने किराए के भवन में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्रों की सुधि ली है। इसके तहत 63 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के भवन निर्माण के लिए धन अवमुक्त किया है। इसमें प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के लिए 30 लाख उपलब्ध कराया है। इन उप स्वास्थ्य केंद्रों के साथ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी बनाया जाएग।
खलीलाबाद विकास खंड के शिवसरा, भगता, काजीपुर आदि स्थानों पर भवन का निर्माण शुरू हो गया है। इन भवनों को पूर्ण करने की समय सीमा मार्च 2023 निर्धारित की गई है। इन उप स्वास्थ्य केंद्रों के बनने से टीकाकरण, जांच, ओपीडी आदि की सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन





उप स्वास्थ्य केंद्रों व वेलनेस सेंटरों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसे मार्च 2023 तक पूर्ण कराने का पूरा प्रयास है। भवन निर्माण होने के बाद यहां पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
- राजेश कुमार, अवर अभियंता, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें