फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में 62.03 फीसदी हुआ मतदान

Sun, 18 Oct 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 तीसरे चरण का चुनाव,बूथ कैंप्चरिंग,मारपीट,नोकझोंक की उड़ती अफवाहों के बीच शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपंन हुआ।
विज्ञापन

 एक जगह बूथ पर तैनात सफाई कर्मी पर खुद वोट डालने का आरोप लगाते हुए वोटरों ने हंगामा कर दिया। एसडीएम मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मी को सस्पेंड किए जाने का आश्वासन देकर लोगों का गुस्सा शांत कराए।

जबकि दूसरी जगह एक बूथ पर दो पोलिंग एजेंट के बाहर घूम कर फिर बाइक से आने की जानकारी मांगने पर झूठ बोलने की वजह से एसपी ने दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

  पूर्वाहन सात बजे खलीलाबाद और नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में मतदान शुरु हुआ। बारह बजे तक बूथों पर भीड़ जुटी रही उसके बाद तमाम बूथों पर इक्का -दुक्का वोटर पहुंच रहे थे,जबकि कुछ बूथों पर कतार लगी। जबकि कई बूथ ऐसे मिले, जहां सन्नाटा पसर गया था और मतदान ड्यूटी में लगे कर्मी आराम फरमा रहे थे।

 खलीलाबाद क्षेत्र के विश्वनाथपुर बूथ पर नाबालिगों के वोट डालने को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। वहां दस मिनट के लिए मतदान में रुकावट आई। प्रेक्षक वहां मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी दी गई। प्रेक्षक ने पीठासीन अधिकारी को ऐसी स्थिति आने पर दूसरा आयु का प्रमाण पत्र मांगने कां दिशा निर्देश दिया और चैलेंज वोट की विधि बताई।

नैनीडीहा बूथ पर दो पोलिंग एजेंट बाइक से बाहर चले गए और घूम कर फिर वापस लौटते समय अभिकर्ता का परिचय पत्र शर्ट में लगा देख कर गुजर रहे डीएम-एसपी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं रुके और फिर बूथ पर पहुंच गए।

 पूछने पर वहां तैनात सिपाही राम निरंजन और सुभाषचंद्र ने सही जानकारी नही दी,जिसकी वजह से एसपी ने दोनों सिपाहियों को मौके पर ही निलंबित किए जाने का निर्देश दिया। नाथनगर ब्लॉक के तरयापार गांव में दो पक्षों में वर्चस्व को लेकर आपस में कहा सुनी होने लगी।

जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष हंजल अंसारी ने तरयापार के प्रधान प्रतिनिधि धमेंद्र उर्फ गुड्डू यादव, झाले यादव, व बीडीसी प्रत्याशी रामकिशन को गाड़ी में बैठाकर थाने लाकर बैठा दिये। देर शाम दोनों पक्षों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

जिसके परिणाम स्वरूप बीडीसी प्रत्याशी स्वयं अपना वोट नहीं डाल सका। इसी तरह अछती गांव में चल रहे मतदान के दौरान मतदान अधिकारी के रूप में तैनात एक सफाईकर्मी द्वारा वृद्व लोगों का जो मतपत्र स्वयं नहीं डाल पा रहे थे। मोड़कर मत पेटी में डाल देने को लेकर विवाद उपन्न हो गया। किसी ने अफवाह फैला दिया कि सफाईकर्मी स्वयं वोट डालकर मतपेटी में डाल रहा है। इसकी वजह से 20 मिनट तक मतदान रुका रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने शेखू नाम के सफाई कर्मी को डीएम की अनुमति के बाद सस्पेंड किए जाने की जानकारी गांव वालों को दी। उसकी जगह दूसरे सफाई कर्मी को ड्यूटी पर लगाया।

 अजावं मतदान केंद्र पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ऐजेंटों को बाहर खदेड़ दिया। जिससे नाराज एजेंट घंटो मतदान केंद्र पर नहीं गए। बाद में पीठासीन द्वारा समझाने बुझाने पर एजेंट वापस मतदान केंद्र पर गये। कोल्हूगांड़ा मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान होनों के लेकर उपजे विवाद की सूचना पर अधिकारियों का जत्था पहुंच गया।

 अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेकर दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। टिकुईकोल में बूथ कैप्चरिंग करने की सूचना किसी ने फोन पर एसपी को दी।
विज्ञापन

एसपी मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई ऐसी बात नहीं निकली। एसपी को सपा के दो कद्दावर नेताओं ने फोन करके इसकी शिकायत की थी। बाद में सूचना देने वाले व्यक्ति की मोबाइल बंद हो गई। धनज्जवल में भी दो पक्षों में मारपीट हुई। सूचना पर एसडीएम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
 डीएम डॉक्टर सरोज कुमार ने बताया कि नाथनगर में  60.08   प्रतिशत और खलीलाबाद में 63.27   प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में कुल 62.03 प्रतिशत वोटिंग हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें