फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की कार्यशाला हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई से जीएसटी प्रक्रिया होगी सरल
विज्ञापन

व्यापारियों की कार्यशाला में बोले डिप्टी कमिश्नर
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के ट्यूबवेल कॉलोनी स्थित आयकर व वाणिज्य कर अधिवक्ता पतजंलि अग्रहरि के कार्यालय पर मंगलवार को व्यापारियों की एक कार्यशाला हुई। इसमें वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी और अन्य करों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रमोद कुमार ने कहा कि सभी व्यापारी जो भी व्यापार करते हो उसका जीएसटी रिर्टन समय से भर दें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करे। समय से रिटर्न भरने से विभाग से लगने वाले निर्धारित जुर्माना से बच सकते हैं। उन्होंने इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं को सुना। ब्यापारियों ने जीएसटी प्रक्रिया को और सरल व सहज करने की मांग उठाई तो डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जुलाई से नया फार्म आ रहा है। जिससे रिटर्न प्रक्रिया और सरल हो जाएगा। बैठक का संचालन आयकर व वाणिज्य कर अधिवक्ता पतंजलि अग्रहरि और नीतू गुप्ता ने किया। इस अवसर पर वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर गुलाम रब्बानी, असिस्टेंट कमिश्नर नित्यानंद मणि त्रिपाठी, हरेंद्र गौड़, पूर्व चेयरमैन रविंद्र शाही उर्फ पप्पू शाही, पूर्व चेयरमैन जगत जायसवाल, प्रवीण मिश्रा, इंद्रशेखर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, भूपेंद्र चौधरी, सदाशिव त्रिपाठी, रमेश यादव, मुकेश, मनीष, तीरथ, सुजीत, दीपक श्रीवास्तव, अवधेश कुमार सिंह, अजय कुमार पांडेय, मोहित अग्रवाल, ओम प्रकाश यादव, एडवोकेट कौशल मिश्रा, राकेश कुमार राय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें