फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
polio
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत रविवार से कर दी गई है। अभियान का शुभारंभ सीएमओ डॉक्टर हरगोविंद सिंह ने सीएचसी खलीलाबाद में नौनिहालों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर किया। 15 दिन तक चलने वाले अभियान में करीब 2.98 लाख बच्चों को खुराक से आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए कुल 853 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में अभियान की शुरूआत सीएचसी खलीलाबाद से की गई। इसके बाद टीमें बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों की ओर रवाना हुई। इस मौके पर सीएमओ डॉ हरगोविंद सिंह ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जाएगी। इसमें कोई बच्चा छूटने न पाए, क्योंकि पोलियो की बीमारी बेहद गंभीर है। इस पर नियंत्रण सिर्फ पोलियो की ड्रॉप्स पिलाकर ही पाया जा सकता है। इसलिए, समाज के हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों को पोलियो की खुराक हर हाल में पिलाएं। यह अभियान 15 दिन तक चलेगा। इसमें टीम घर-घर जाकर लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएगी। टीम को अभियान का लक्ष्य निर्धारित दिवसों के भीतर पूरा करना होगा। इस मौके पर अधीक्षक डॉक्टर वीपी पांडेय, डॉ रहमान, डॉ एके सिन्हा, सत्येंद्र यादव, संजय भारती, अखिलेश चौधरी, दिनेश चौधरी, डॉ मुबारक अली समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें