फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात की पल पल जानकारी लेते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हालात की पल पल जानकारी लेते रहे लोग
विज्ञापन

दिनभर टीवी चैनलों से चिपके रहे, पाकिस्तान के खिलाफ नहीं थम रहा गुस्सा
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बुधवार की सुबह एक पाकिस्तानी लड़ाकू जहाज के भारतीय सेना द्वारा मार गिराए जाने की खबर के बाद लोग पूरे दिन संचार माध्यमों पर हालात की जानकारी लेते रहे। दुकानों में बैठे लोग भी टीवी पर चल रही बहस देखने में मशगूल रहे।
भारतीय वायु सेना द्वारा एक दिन पहले की गई कार्रवाई की चर्चाएं बुधवार की सुबह भी होती रही। घरों, दुकानों व दफ्तरों में भी लोग भारतीय सेना के अदम्य शौर्य की चर्चा करते रहे। दोपहर में सोशल मीडिया माध्यमों से पाकिस्तान के एक लड़ाकू जहाज के मार गिराने एवं दुश्मनों का पीछा करते हुए एक भारतीय विमान के क्षतिग्रस्त होने की खबर मिलते ही लोग टीवी सेट के सामने बैठ गए। लोग पल-पल की खबर जानने को व्यग्र रहे। इस बीच उत्साही युवा भारत माता का जयकारा भी लगाते रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोग भी इस घटना पर ही चर्चा में मशगूल दिखे। लोगों का कहना था कि इस बार भारतीय सेना आर पार का संघर्ष करेगी।
विज्ञापन


राजनैतिक दलों की एकता को सराहा
सीमा पर बढ़े तनाव के बीच सभी विपक्षी दलों के एक सुर में भारत सरकार का समर्थन करने पर जनता में बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखी। कलेक्ट्रेट पर मौजूद संजय, महेंद्र, रामनिवास, विश्वनाथ आदि का कहना था कि देश के मुद्दे पर सभी राजनैतिक दलों ने हमेशा एक सुर दिखाया है और इस बार जिस तरह से विपक्ष ने सरकार के हर कदम का समर्थन किया है उससे सरकार के लिए निर्णय लेना आसान हो रहा है। ऐसी एकता से ही पाकिस्तान के नापाक मंसूबे ध्वस्त होंगे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी छाया रहा मुद्दा
भारत-पाकिस्तान के वर्तमान हालात की पल-पल की जानकारी सोशल मीडिया पर लोगों को मिल रही है। स्थानीय ह्वाट्सएप ग्रुपों में तिरंगा झंडा के साथ देश के वीरों की तस्वीरें चल रही हैं तो लोग अपने-अपने तरीके से पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कह रहे हैं। राष्ट्र के प्रति समर्पण ऐसा कि लोग अभिवादन में भी भारत माता की जय बोल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें