फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जिले में भी हुई शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
28416 किसानों के खाते में पहुंची सम्मान राशि
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में 11 किसानों को दिया गया प्रमाण पत्र
गोरखपुर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की किया गया था इंतजाम
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। गोरखपुर के कार्यक्रम से शुरू किए गए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत जिले के 28416 किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की प्रथम किस्त पहुंच गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इनमें से 11 किसानों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। किसानों को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के अलावा गोरखपुर के कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण दिखाया गया।
सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में किसान पहुंच चुके थे। पहले इन्हें दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का दिखाया गया। इसके बाद गोरखपुर में जब प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचे तब वहां का सीधा प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री का संबोधन खत्म होने के तुरंत बाद चुनिंदा किसानों को प्रमाण पत्र देकर जिले में भी कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

डीएम रबीश कुमार गुप्ता ने कहा कि बैंक खाते में सीधे धन भेजने की इस व्यवस्था से भ्रष्टाचार में कमी आई है। किसानों को तीन किस्तों में मिलने वाली छह हजार की रकम खेती के काम आएगी। इससे किसान कर्ज के चक्र से मुक्ति पा सकेंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के नोडल अफसर सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि वर्ष-2011 की जनगणना के अनुसार जिले में 217578 किसान लघु एवं सीमांत श्रेणी में हैं। भूलेख पोर्टल पर दर्ज नामों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। अब तक 165645 किसानों का डाटा भेजा गया है। इसमें 87746 किसान भूलेख के अनुसार जोड़े गए हैं। 126257 किसानों का डाटा डिजिटल सिग्नेचर के साथ नेशनल पोर्टल पर भेजा गया है। योजना की शुरुआत के साथ ही जिले के 28416 किसानों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि पहुंच गई है। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए किसानों के सत्यापन के लिए खलीलाबाद तहसील में 162, मेंहदावल में 145, धनघटा में 137 लेखपालों की ड्यूटी लगी है। ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवकों से भी कार्य लिया जा रहा है।
विज्ञापन


इन किसानों को मिला प्रमाण पत्र
प्रधानमंत्री सम्मान निधि के उद्घाटन अवसर पर किसान संतराम, मोलहू, ज्ञानदास, हरिश्चंद्र, राजमन, प्रेमनाथ, शेषनाथ, दूधनाथ, उदय प्रताप, मुन्ना और खेदू यादव को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रबीश कुमार गुप्ता व सीडीओ हाकिम सिंह ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें