फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लोटिंग वाटर स्क्रीन पर संत कबीर से होंगे रूबरू

Sun, 17 Feb 2019 11:49 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मगहर कबीर चौरा परिसर में लाइट एंड साउंड शो के दौरान सांसद शरद त्रिपाठी मौजूद रहे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मगहर। सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली मगहर के कबीर चौरा में शनिवार की रात सांसद शरद त्रिपाठी ने शिलापट हटाकर साउंड एंड लाइट परियोजना का ट्रायल किया। इसके माध्यम से पोखरे में 90000 लीटर पानी स्टोर कर रंगबिरंगे फव्वारों के बीच कबीर की छवि के साथ आवाज भी सुनी जा सकेगी। इस पर मौसम का कोई असर नहीं होगा। पर्यटकों को आकर्षित करने व सदगुरु कबीर की वाणी को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने 20 परियोजनाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन


सांसद शरद त्रिपाठी ने शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में कबीर ने एक मानव जाति और मानवता धर्म को स्थापित करने का कार्य किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके मर्म को समझा। 20 प्रोजेक्ट के अलावा कबीर एकाडमी के निर्माण से सुखद अनुभूति होती है। आज पूरी दुनिया में हथियारों की जो होड़ मची है, उसे कबीर के विचारों से काटा जा सकता है। गुजरात के एडीजी वीके मल्ल ने कहा कि आज कट्टरता बढ़ रही है। बुद्ध से कबीर तक की यात्रा का मकसद सांप्रदायिकता को खत्म करना है। महंत विचार दास ने कहा कि कबीर साहेब बहुत सरल हैं, लेकिन उन्हें समझना उतना ही कठिन है।

इसके पूर्व कार्यदाई संस्था वाप्कोस के जनरल मैनेजर संजय शर्मा ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। संचालन मुख्य अभियंता विनीत चौधरी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव गुजरात अनुराधा, कस्टम कमिश्नर सुनील मल्ल, निदेशक संजय सिन्हा, भुटकुन साहेब, उदयराज राय, साइट इंजीनियर सौरभ यादव, चेयरमैन संगीता वर्मा, त्रिलोकी वर्मा, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, पंकज सिंह, गुड्डू वर्मा, डॉ. हरिशरण शास्त्री, संत केशव दास, संत अरविंद दास, शिबतैन मुस्तफा, विजय तिवारी, मोनू वर्मा, राहुल कन्नौजिया, भोलू पासवान, भोलू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खर्च होंगे छह से सात करोड़ रुपये
मगहर। वाप्कोस के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष राना ने बताया कि फ्लोटिंग वाटर के जरिए कबीर साहेब की छवि के साथ उनके जीवन से पर्यटक रूबरू होंगे। पोखरे में लाइट एंड साउंड के लिए दो करोड़ 11 लाख रुपये का अलग से बजट निर्धारित है। इस तरह इस पर कुल लगभग छह से सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा पार्क का सुंदरीकरण, आमी घाट का सुंदरीकरण, कैफेटेरिया, शौचालय, बाउंड्रीवाल, कलरफुल फोकस लाइट, सोलर लाइट, व्याख्यान/प्रदर्शनी, 10 दुकानें, कबीर तलैया घाट, घास के मैदान व पथ, म्यूजिकल फव्वारा आदि प्रोजेक्टों का कार्य प्रगति पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें