फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु मंदिर में बच्चों को बताया गया योग का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को बताया गया योग का महत्व
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। सरस्वती शिशु मंदिर बघुआ में बच्चों को योग के महत्व से अवगत कराया गया। योग शिक्षक ने इसे नियमित करने की नसीहत भी दी।
मुख्य अतिथि पूर्वांचल बैंक के प्रबंधक आलोक कुमार शुक्ल ने कहा कि योग भी स्वस्थ रहने की एक विधा है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है। अनियमित जीवन शैली से होने वाली बीमारियों से भी बचाव किया जा सकता है। योग प्रशिक्षक आनंद कुमार ने बच्चों को ताड़ासन, वृक्षासन, अनुलोम-विलोम, पद्मासन, कपालभाती, सूर्यासन करने के तरीकों को सिखाया। इस दौरान रामनिधि तिवारी, मोहन सिंह, कृष्णमुरारी सिंह, बृजमुरारी तिवारी, मानसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें