फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर होगी खास निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी करेंगे पटाखों की निगरानी, प्रदूषण नापेंगे कर्मचारी
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद शासन ने दिए हैं निर्देश
गृह मंत्रालय से जारी शासनादेश के बाद अफसरों की बढ़ी मुश्किल
पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन ने पटाखा जलाने के समय के अलावा प्रदूषण का स्तर नापने का भी प्रबंध किया है। इस कार्य के लिए पुलिसकर्मियों के अलावा प्रदूषण नापने के लिए बस्ती जिले के प्रदूषण नियंत्रण विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
कोर्ट ने दीपावली पर शाम छह से रात 10 बजे तक ही पटाखा जलाने की अनुमति दी है। इसकी निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सभी थानेदार अपने-अपने क्षेत्र में गश्त कर इस बात की जांच करेंगे कि पटाखे निर्धारित समय सीमा के भीतर ही जलाए जाएं। रात 10 बजे के बाद पटाखा जलाने का मामला सामने आने पर संबंधित क्षेत्र के पुलिसकर्मी को कोर्ट की अवमानना का दोषी माना जाएगा। इसके अलावा प्रदूषण का स्तर भी मापा जाएगा। संबंधित कर्मचारी दीपावली से पहले, दीपावली की रात और दीपावली के अगले दिन प्रदूषण के स्तर की जांच कर रिपोर्ट देंगे। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी हुए इस आदेश ने प्रशासनिक अफसरों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। वजह यह कि निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तो लग जाएगी, लेकिन प्रदूषण मापने के लिए न तो पर्याप्त मात्रा में उपकरण है और न ही कर्मचारी। अब अफसर इसका विकल्प खोज रहे हैं। एडीएम रणविजय सिंह ने कहा कि संतकबीरनगर जिले में प्रदूषण नापने के लिए न तो उपकरण है और न ही कर्मचारी। इसलिए बस्ती जिले के कर्मचारियों से संपर्क कर ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


कर्मचारियों की कमी से आएगी दिक्कत
जिले में प्रदूषण नियंत्रण विभाग ही नहीं है। बस्ती जिले के कर्मचारी अगर ड्यूटी पर लगेंगे भी तो उनके पास कोई पुराना आंकड़ा नहीं होगा। दीपावली के अवसर पर वे जिले भर में कहां-कहां प्रदूषण का स्तर नाप पाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में तो कर्मचारी पहुंच भी नहीं पाएंगे।
विज्ञापन


सभी एसओ करेंगे गश्त : एसपी
एसपी आकाश तोमर ने बताया कि सभी थानेदार दीपावली के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में गश्त पर रहेंगे। इस दौरान वे पटाखों पर निगरानी रखेंगे। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद दी जाएगी।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें