फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह करोड़ से होगा पोखरे सुंदरीकरण, लगेगा फव्वारा

Mon, 17 Sep 2018 11:47 PM IST
Santkabirnagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल चौराहे के समीप समय माता मंदिर के पोखरे के सुंदरीकरण के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कार्य योजना तैयार की है। इसके आसपास के क्षेत्र के विकास की भी योजना है। इस पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खलीलाबाद के समय माता मंदिर के पास एक बड़ा पोखरा है। वर्तमान में इस पोखरे का पानी दूषित हो गया है। इससे बदबू उठती है। ऐसे में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। इस समस्या को देखते हुए पालिका प्रशासन ने पोखरे के सुंदरीकरण की कार्ययोजना तैयार की है। पोखरे के चारों तरफ चबूतरा बनाया जाएगा। लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी पोखरे में न गिरे, इसके लिए जल निकासी के लिए बड़े नालों से जोड़ा जाएगा। पोखरे की साफ-सफाई कराई जाएगी। पोखरे के बीच में फव्वारा लगेगा। चारों तरफ जगमग लाइटें लगाई जाएंगी। कवायद यह है कि इसे पार्क के रूप में विकसित किया जाए। इससे शहर के लोगों एक बेहतर स्थल मिल जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें