फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगहर को मिला 133 केवीए का बिजली घर

Thu, 02 Aug 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पावर हाउस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मगहर। नगर की विद्युत समस्या को दूर करने के लिए 133 केवीए का विद्युत सब स्टेशन बनाउ जाने की स्वीकृति नगर पंचायत चेयरमैन के सकारात्मक प्रयास से मिल गई है।

विज्ञापन

नगर में विद्युत सब स्टेशन के बन जाने से विद्युत समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। इस बात की जानकारी मिलने पर नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।


नगर पंचायत मगहर की विद्युत समस्या इन दिनों काफी बढ़ती जा रही थी। इस समस्या के निदान के लिए नगर के लोगों ने कई बार आवाज बुलंद की, लेकिन कोई समाधान न हो सका। इस समस्या को दूर करने हेतु नगर की चेयरमैन संगीता वर्मा ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।

विज्ञापन

 

कहा था कि नगर के जर्जर हो चुके बिजली तारों के कारण आए दिन फाल्ट की समस्या खड़ी होती है। नगर के इन तारो को बदलने के साथ ही 133 केवीए का विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की मांग की थी।
 

चेयरमैन संगीता वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्युत विभाग को सूफी संत कबीर निर्वाण स्थली की महत्ता को देखते हुए नगर में 133 केवीए का विद्युत सब स्टेशन बनाने संबंधी निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन

 

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने तत्काल विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। विद्युत सब स्टेशन की स्वीकृति मिलने पर राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा, त्रिलोकी बर्मा, अतुल श्रीवास्तव, गजेंद्र गुप्त, दिनेश गुप्त, अतरेश श्रीवास्तव, डॉक्टर शरद चंद, चंदन वर्मा, मिक्की लाल श्रीवास्तव, गौरव निषाद, जितेंद्र गुप्ता आदि ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें