फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हेडमास्टर समेत तीन शिक्षकों का रोका वेतन

Tue, 10 Jul 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते बच्चे
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीसी बालिका शिक्षा के निरीक्षण के दौरान विद्यालय से अनुपस्थित मिले दो हेडमास्टरों समेत तीन शिक्षकों का वेतन बीएसए ने रोक दिया है। बीएसए की इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

बीएसए सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिला समन्वयक बालिका शिक्षा डॉ हरिश्चंद्र शुक्ल ने नौ जुलाई को सेमरियावां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिगरामीर का निरीक्षण किया था। प्रधानाध्यापिका आरिफ बेगम, सहायक अध्यापिका मोहसिन खातून अनुपस्थित पाई गई।
 

विद्यालय में नामांकित 55 के सापेक्ष मात्र 18 छात्र मौजूद मिले। जबकि एमडीएम में अन्य दिनों में अधिक छात्र संख्या दर्शायी गई है। यह अनियमितता की श्रेणी में आता है। बताया कि प्रधानाध्यापिका का वेतन रोक दिया गया है जबकि सहायक अध्यापिका का एक दिन का वेतन काट दिया गया है।

विज्ञापन

 

इसी तरह से उच्च प्राथमिक विद्यालय नबीपुुर में भी 25 छात्रों के सापेक्ष मात्र पांच छात्र मिले। जबकि अन्य दिनों में एमडीएम में यह संख्या अधिक दिखाई गई है। प्रधानाध्यापिका शरिफा खातून का निरीक्षण के दिन का वेतन रोक दिया गया है।
 

इसके साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोष जनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लगातार विद्यालयों का निरीक्षण कराया जा रहा है। जहां भी कमियां मिल रही हैं, कार्रवाई की जा रही है। शिक्षक समय से विद्यालय में पठन-पाठन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें