फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी कर्मी डीएम से मिले

विज्ञापन
Suspected Man
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रादेशिक चकबंदी अधिकारी संघ के आह्वान पर सोमवार को चकबंदी कर्मियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के ऊपर हुए जानलेवा हमले से नाराज कर्मियों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रादेशिक चकबंदी अधिकारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि एक महिला कर्मी ने अपने पति के साथ मिलकर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी विक्रमादित्य के सरकारी आवास पर पहुंच कर उनकी पिटाई की। ऐसे में तत्काल पीड़ित एसओसी विक्रमादित्य को दो सशस्त्र सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराया जाए। अभियुक्तों के ऊपर प्रभावी कार्रवाई व उनकी गिरफ्तारी कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि मांगों को लेकर सार्थक कदम नहीं उठाया गया तो विभाग के समस्त कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल पर चले जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में सूर्यनाथ मिश्र, चंद्रिका प्रसाद शुक्ला, रामानंद यादव, राकेश चंद्र त्रिपाठी सहित तमाम लोग शामिल रहे। वहीं पूरे प्रकरण पर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कहा कि चकबंदी विभाग से 3900 फाइलें गायब होने की सूचना मिली है। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों ने उपलब्ध नहीं कराई गई। यह एक गंभीर मामला है। ऐसे में इसकी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी मिलेंगे, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें