बघौली (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के शिव बखरी गांव में सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पद्मावती फिल्म का विरोध जताया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि फिल्मी दुनिया व शरारती तत्वों ने हिन्दू प्रतीकों व आदर्शों को अपमानित कर अपने को प्रचारित करने का तरीका बना लिया है। संजय लीला भंसाली द्वारा बनाए जाने वाली फिल्म पद्मावती पर प्रतिबंध लगाया जाए। इस फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ कर के हिंदू रानी को अपमानित करने का काम फिल्म निर्देशक द्वारा किया जा रहा है। जिसे हिंदू युवा वाहिनी कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। बैठक का संचालन निक्कू सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रुप से आशुतोष सिंह, नरसिंह, हेमंत, बेचू, हरिशंकर, अर्जुन, लकी, रामबचन, अयोध्या, अनिल, नगीना, रमेश, जयसिंह, सूर्यनाथ, अजय, महेश, धर्मेंद्र, पिंटू समेत अन्य मौजूद रहे।