शहर के डाक बंगले के पीछे पड़ा कूड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने मंगलवार को विकास खंड खलीलाबाद के रसूलाबाद गांव का निरीक्षण किया। जहां जगह-जगह गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और गांव में तैनात छह सफाई कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबित सफाई कर्मियों को मुख्यालय से संबंद्घ कर दिया गया है।
डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि रसूलाबाद गांव में जांच करने गए थे। जहां गांव में गंदगी पसरी हुई है। नालिया जाम थी और दुर्गंध उठ रही थी। गांव में तैनात सफाई कर्मी सरोज शर्मा, अमीरुन्निशा, सुनीता यादव, रीता, चांदनी और उमेश कुमार यादव की जांच में लापरवाही उजागर हुई। जिसकी वजह से इन सभी सफाई कर्मियों को निलंबित करते हुए मुख्यालय से संबंद्घ कर दिया गया।
इसके बाद जेई-एईएस प्रभावित गांव कसैला का भी निरीक्षण किया। गांव की सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया। वहां स्थापित हैंडपंपों के चबूतरे ठीक कराए जाने और छोटे हैंडपंप पर पेंट से लाल निशान लगाए जाने का निर्देश दिया। छोटे हैंडपंप का पानी कत्तई लोग सेवन न करें। इस दिशा में जोर दिया गया। कसैला के प्रधान,सचिव और तीनों सफाई कर्मियों को बुधवार को कार्यालय बुलाया गया हैं। शौचालय के निर्माण में प्रगति पाई गई।