संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 में चयनित 563 अभ्यर्थियों का मेडिकल और चरित्र सत्यापन किया जाएगा। प्रक्रिया आगामी 22 अप्रैल से शुरु होगी। इसके लिए पुलिस लाइंस में जी-फाइव हाॅस्टल का चयन किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को इस हाॅस्टल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने पुलिस लाइंस के भ्रमण के दौरान वहां पर बैठने के लिए सुविधाओं के साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। वहां पर उन्होंने निर्देशित किया कि इस स्थल को पूरी तरह से साफ रखा जाए, इसके साथ ही साथ वहां पर बिजली, पानी, बैठने की सुविधाओं को भी पूरी तरह से ध्यान में रखा जाय। मेडिकल व चरित्र सत्यापन का कार्य पूरी तरह से पारदर्शी व्यवस्था के तहत होगा। इसकी निष्पक्षता बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात अजय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।