फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 550 लोगों को सिखाए जा रहे डिजिटल आंकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के एक निजी महाविद्यालय में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण चल रहा है। मंगलवार को इसके दूसरे दिन प्रथम बैच में 550 प्रगणकों व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया गया। इनमें खलीलाबाद तहसील के 450 और नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 100 कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनरों ने उन्हें घर-घर जाकर जानकारी जुटाने की विधि बताई। मोबाइल पर पीई पोर्टल एप का इस्तेमाल करना भी सिखाया गया। निर्धारित प्रपत्र भरने की प्रक्रिया भी समझाई गई। ट्रेनिंग प्रभारी व तहसीलदार अनुराग कुमार यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगणकों व सुपरवाइजरों को जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए। यादव ने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश व प्रदेश के विकास योजनाओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक परिवार की जानकारी सही तरीके से दर्ज की जानी चाहिए।

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को जनगणना संबंधी कार्यों के लिए तैयार करना है। इसमें आंकड़ों के संकलन में शुद्धता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया गया। जनगणना से जुड़े 40 प्रश्नों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें व्यक्तियों की पहचान और परिवार के रिश्तों की जानकारी शामिल थी। गणना कार्य को व्यवस्थित और त्रुटि रहित तरीके से पूरा करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम खलीलाबाद हृदयराम तिवारी, तहसीलदार अनुराग कुमार यादव, नायब तहसीलदार प्रेम नारायण और राजस्व निरीक्षक संजय मिश्रा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें