522 ने छोड़ी विद्या ज्ञान परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। नोएडा के विद्या ज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए रविवार को परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में रविवार को सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा में शामिल होने के लिए 1346 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 824 परीक्षा में शामिल हुए और 522 ने परीक्षा छोड़ दी।
प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ने वाले टापर एक छात्र और एक छात्रा का चयन विद्या ज्ञान स्कूल नोएडा के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए किया गया था। इन छात्राें को प्रवेश परीक्षा के माध्यम से विद्या ज्ञान स्कूल में आगे की पढ़ाई के लिए प्रवेश मिलना है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 1346 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। रविवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान कॉलेज परिसर के बाहर काफी संख्या में परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ लगी रही।
बीएसए माया सिंह ने बताया कि परीक्षा में कुल 1346 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था।जिसमें से 824 शामिल हुए जबकि 522 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य आशा यादव, बजरंगी लाल विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।