फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों की समस्याओं के लिए होगा संघर्ष : कंछल
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। उतर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला और नगर कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को इंडस्ट्रीयल एरिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कंछल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर निरंतर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल संघर्ष कर रहा है और करता रहेगा। किसी भी दशा में व्यापारियों का अधिकारियों के द्वारा उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा। साथ ही साथ सरकार से मांग है कि उत्तर प्रदेश की तरह देश के कोने कोने में व्यापारियों को 10 लाख रुपये को बीमा दिया जाए और अधिकारियों के भांति ही पूरे देश के व्यापारियों को 60 से 65 वर्ष की अवस्था में कर्मचारियों की भांति पेंशन दिया जाए ताकि बुजुर्ग व्यापारी अपना जीवन यापन आराम से कर सकें। यदि सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है तो वे उसकी लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष पुष्कर चौधरी, जिला महामंत्री श्रीधर अग्रहरि, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश चिरानिया, नगर अध्यक्ष कमलेश जायसवाल, जिला मंत्री छब्बू लाल, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष गौरव अग्रहरि, नगर अध्यक्ष मगहर त्रिलोकीनाथ वर्मा, नगर महामंत्री गजेंद्र वर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्कर चौधरी और संचालन श्रीधर अग्रहरि और सुनील अग्रहरि ने किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बनर्जी लाल अग्रहरि, महंत विचार दास, जेबी सिंह, मदन लाल गुप्ता, डॉ. रामचेत चौधरी, हनुमान प्रसाद अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरी, दीपक वर्मा, राजेश गुप्ता, अमित शर्मा, बृजेश, प्रहलाद अग्रहरि, अजीत गुप्ता, विकास गुप्ता, मनीष अग्रहरि, अर्जुन मौर्या, फिरोज अहमद, गुड्डू जायसवाल, दिलीप उपाध्याय, सतीश सिंह, अजय वर्मा, हरिराम वर्मा, विवेक राय, शैलेंद्र सिंह, सुग्रीव चौधरी, शिशु राय, अभिषेक राय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें