फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद समाज की बैठक में बोले राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा में ही निषाद समाज का भविष्य सुरक्षित : जयप्रकाश
विज्ञापन

फोटो सहित
मगहर नगर पंचायत के विवाह घर में आयोजित निषाद समाज की बैठक मेें कही
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। भाजपा में ही निषाद समाज का भविष्य सुरक्षित है। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने जो कार्य समाज के लिए किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। अन्य दलों ने निषाद समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

उक्त बातें प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने नगर पंचायत मगहर स्थित विवाह घर में बुधवार को निषाद समाज के साथ बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने ने निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद पर तंज कसते हुए कहा कि आरक्षण की मांग करने के दौरान निषाद समाज पर जिसने गोली चलाई उसी से हाथ मिला लिया है। इस कसरवल गोली कांड को निषाद समाज कभी नही भूल सकता। कोई भी गठबंधन मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकता। चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश व गुड्डू वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने योजनाओं का पिटारा खोल दिया है। इसका फायदा समाज के हर वर्ग को मिला रहा है। बैठक में चेयरमैन संगीता वर्मा, बालमुकुंद निषाद, गौरव निषाद, सभासद महेंद्र निषाद, संतोष साहनी, योगेंद्र निषाद, बालगोविंद निषाद, अनिरुद्ध निषाद, राजेंद्र निषाद, संजय निषाद, इंद्रेश निषाद, डॉ. सरवन निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें