लंबित शिकायतों का त्वरित करे निस्तारण : डीएम
डीएम ने बैठक कर आईजीआरएस निस्तारण की समीक्षा की
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट पर सोमवार को डीएम रवीश गुप्त ने जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आईजीआरएस निस्तारण की समीक्षा की। इसके साथ ही लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया।
डीएम रवीश गुप्त ने कहा कि आईजीआरएस निस्तारण के कार्य को प्राथमिकता के साथ संपादित कराया जाए। समय से निस्तारण होने पर जनपद का ग्रेड बनता है। डिफाल्टर की स्थिति में जनपद का छवि धूमिल होती है। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस महत्वपूर्ण पोर्टल है। आम जनमानस अपनी समस्याओ के निराकरण के लिए आनलाईन शिकायत दर्ज कराती है और उनके निस्तारण के लिए हम लोगों को पहल करके पारदर्शिता के साथ आईजीआरकएस पर किए गए शिकायत का निस्तारण करना है। बैठक में सीएमओ डॉ. हरिगोविंद सिंह, एडीएम रणविजय सिंह, डीएफओ रंगराज, अपर एसडीएम राज नारायण मिश्रा, एसडीएम सदर एसपी सिंह, तहसीलदार शंशाक शेखर राय, ईओ खलीलाबाद बीना सिंह, ईओ मगहर ज्योतिमा वर्मा, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, धनघटा तहसीलदार वंदना पांडेय, एसएसआई खलीलाबाद मोतीचंद समेत अन्य मौजूद रहे।