20 फरवरी को जिले में आएंगे अमित शाह : सेतवान
फोटो
मंडलीय बूथ सम्मेलन में होंगे शामिल
जांच के डर से बसपा-बसपा में हुआ गठबंधन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भाजपा के जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 20 फरवरी को जिले में आएंगे। वह मंडलीय बूथ सम्मेलन में शिरकत करेंगे। जल्द ही स्थान का चयन कर लिया जाएगा।
रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने सपा-बसपा गठबंधन को ठगबंधन करार देते हुए कहा कि जांच के डर से ही दोनों दल एक साथ आए हैं। इससे भाजपा के चुनाव तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए दो दिवसीय सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बदौलत एक बार फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर कार्य कर रही है। इसी का प्रतिफल है कि गरीबों को आवास, शौचालय, नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। गरीबों को लाभ पहुंचाने में जाति-धर्म नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कई गठबंधन हुए है, लेकिन अन्य दलों का गठबंधन कुछ दिनों तक ही चला, जबकि भाजपा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विकास को आगे बढ़ा रही है। इस दौरान जगदंबा लाल श्रीवास्तव, अम्ब्रीश राय, धनंजय पांडेय, अमित श्रीवास्तव, दयाराम, गणेश पांडेय, जोखई सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।