फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सशक्तिकरण पर कार्यक्रम हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी ने छात्राओं को सुरक्षा के दिए टिप्स
विज्ञापन

फोटो
पुलिस विभाग की तरफ से नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत गोष्ठी हुई
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। प्रभा देवी महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को पुलिस विभाग की तरफ से नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमे एएसपी असित श्रीवास्तव ने छात्रों को सुरक्षा के टिप्स दिए।
विज्ञापन

एएसपी असित श्रीवास्तव ने कहा कि नारी अब सशक्त हो चुकी है। सामाजिक क्षेत्र में सर्वत्र उसकी पैठ है, परंतु कतिपय विकृत मानसिकता के पुरूषो के कारण समाज में नारी के प्रति किए जाने वाले अपराधो की वृद्घि निरंतर हो रही है। संचार क्रांति के इस दौर में कई सारे साइबर क्राइम अपराध भी इस दिशा में चिन्हित किए जा सकते है। पुलिस प्रशासन इस तरह के अपराधों को रोकने में तत्पर रहता है। उन्होंने घरेलू हिंसा के विरुद्ध खुल कर बोलने, दहेज हत्या, कार्यस्थल पर उत्पीड़न को न सहने, सोशल मीडिया का संभल कर इस्तेमाल करने सहित सेल्फ डिफेंस हेतु प्रशिक्षण लेने हेतु छात्राओं को प्रेरित किया। सीओ सदर रमेश कुमार ने मोबाइल फोन के फास्ट डायल मोड में 1090, यूपी100 सहित अपने खास परिचितों के नंबर को सुरक्षित रखने की सलाह दी ताकि जरुरत पड़ने पर तुरंत संपर्क किया जा सके। इस अवसर पर महिला थाने की एसओ अनीता यादव, प्रभारी एंटी रोमियो टीम राजेश यादव, प्रबंधक वैभव चतुर्वेदी, जयशंकर प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें