अब समय आ गया है कि हम आगे आएं और इस बीमारी के खात्मे का संकल्प लें। यदि घर तथा अपने आसपास किसी को बुखार हो तो उसे तत्काल सरकारी अस्पताल में जाकर चिकित्सकों से संपर्क कर सही समय पर उपचार कराएं।
अपने आसपास पानी न इकट्ठा होने दें। दूषित जल का सेवन कदापि न करें। रात में सोते समय मच्छरदानी के प्रयोग के साथ चूहे तथा छछूंदर को घर में आने से रोकें। इसी क्रम में विद्यालय के 200 बच्चों को एडीओ पंचायत ने ड्रेस वितरण किया।
विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान प्रधान शिव मूरत निषाद, प्रधानाध्यापक विनोद कुमार प्रसाद, उमेश चंद्र, अशोक कुमार, अरुण कुमार, प्रकाश, रवींद्र सिंह, जयराम, शकुंतला देवी, हरिलाल आदि मौजूद रहे।