फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना देकर मांगा हक

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के आंदोलन के क्रम में बुधवार को खलीलाबाद परियोजना कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष विजय लक्ष्मी गौड़ की अध्यक्षता में धरना दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। आश्वासन के बाद भी राज्य कर्मचारी का दर्जा और मानदेय में बढ़ोत्तरी नहीं की गई। ऐसे में जब तक मांगे पूरी नहीं होती हैं, आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सुबह नौ बजे से परियोजना कार्यालय पर धरना पर बैठीं। अपराह्न दो बजे तक चले धरने में वक्ताओं ने कहा सरकार के वादा खिलाफी के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को धरना देने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक राज्य कर्मचारी का दर्जा व मानदेय बढ़ोत्तरी नहीं करती है तब तक धरना जारी रहेगा। धरना में अशोक आर्य, उषा चौधरी, अशोक राय, रघुनाथ प्रसाद, शिव बचन विश्वकर्मा, वीरेंद्र चौधरी, तारा देवी, शोभा यादव, शारदा देवी, मिथिलेश, राजमती, विजय लक्ष्मी यादव, श्यामकली, सुनीता गौड़, महेश्वरी, इसरावती, शांति गुप्ता, सुमन देवी, आरती वर्मा, सरोज वर्मा, मीरा चौधरी, विमला शर्मा, शशिकला, बासमती, लालमती, सुमन, रीता, सुनीता, कृष्णा देवी, निकहत जहां, दौपदी, अनारकली, ज्ञानमती, गिरिजा, मीरा गुप्ता, शारदा देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें